प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 18वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए एक अच्छी खबर है । सरकार 5 अक्टूबर को इस योजना की 18वीं किस्त की राशि किसानों के खातों में जमा करेगी । हालांकि, इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों को पहले अपना ई- केवाईसी(e-KYC) पूरा करना होगा । यदि आपने अब तक ई- केवाईसी नहीं कराया है, तो तुरंत इस प्रक्रिया को पूरा करें ताकि आपको इस योजना का लाभ मिल सके ।
आइए जानते हैं कि कैसे आप अपनी ई- केवाईसी आसानी से अपडेट कर सकते हैं
। eKYC करने का सरल तरीका सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं । होम पेज पर दिए गए growers Corner सेक्शन में जाकर eKYC के विकल्प को चुनें । eKYC पेज पर जाकर अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें । आधार नंबर दर्ज करने के बाद सर्च ऑप्शन पर क्लिक करें । अब, अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें । मोबाइल नंबर दर्ज करते ही आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जाएगा । OTP दर्ज करें और फिर सबमिट बटन पर क्लिक करें । जैसे ही आप सबमिट बटन पर क्लिक करेंगे, आपकी eKYC प्रक्रिया पूरी हो जाएगी । इसके बाद आपके मोबाइल पर एक मैसेज आ जाएगा जिसमें लिखा होगा कि आपकी eKYC सफलतापूर्वक हो गई है ।
ऐसे चेक करें पीएम किसान योजना का स्टेटस
सबसे पहले पीएम किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाएं । होम पेज पर दिए गए ‘ Know Your Status’ ऑप्शन पर क्लिक करें । इसके बाद एक नया पेज खुलेगा । यहां आपको पीएम किसान योजना का रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा । इसके बाद Get OTP पर क्लिक करें । OTP दर्ज करते ही आपके सामने आपका स्टेटस दिख जाएगा ।
अक्टूबर में जारी होगी 18वीं किस्त भारत सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत 2019 में की थी । इस योजना के तहत, किसानों को प्रति वर्ष 6000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है । यह राशि 2000- 2000 रुपये की तीन समान किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है । इस योजना का उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है । अभी तक सरकार ने 17 किस्तों का भुगतान किया है और अब 18वीं किस्त जल्द जारी होने वाली है ।
कब जारी हुई थी 17वीं किस्त?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17वीं किस्त को जून में वाराणसी से जारी किया था । उस समय केंद्र सरकार ने 17वीं किस्त के लिए 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की थी । इससे 9 करोड़ से अधिक किसानों को फायदा हुआ था । वहीं, 16वीं किस्त इस साल 28 फरवरी को जारी की गई थी, जिसके लिए सरकार ने 21 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च की थी । इस प्रकार, पीएम किसान योजना के तहत किसानों को समय- समय पर आर्थिक सहायता मिलती रही है और सरकार इस योजना को सुचारू रूप से जारी रखे हुए है । अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो जल्द से जल्द अपनी ई- केवाईसी पूरी करें और 5 अक्टूबर को आने वाली 18वीं किस्त का इंतजार करें ।
No comments:
Post a Comment